Aaj Ka Panchang: आज से छठ पूजा की शुरूआत, भगवान सूर्य व छठी माता को समर्पित है छठ पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 05 November 2024: Chhath Puja – आज 05 नवंबर 2024 तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। यह पूर्ण रूप से भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दौरान भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित प्रमोद शास्त्री से यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।

Surya Dev ji
Surya Dev ji

Aaj Ka Panchang 05 November 2024: आज का पंचांग –

पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

  • ऋतु – शरद
  • चन्द्र राशि – वृश्चिक
  • सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 05 मिनट पर
  • चंद्रोदय – सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त – रात 08 बजकर 09 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 01 बजकर 31 मिनट तक।
Surya Dev ji
Surya Dev ji

अशुभ समय

  • राहु काल – दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से 04 बजकर 08 मिनट तक
  • गुलिक काल – सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक।
  • दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ।

Surya Dev ji
Surya Dev ji

सूर्य देव मंत्र

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात।।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर।।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *