Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - खेल - Jalandhar News: जालंधर में पहली बार होगा एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप 2026 – नितिन कोहली

    Jalandhar News: जालंधर में पहली बार होगा एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप 2026 – नितिन कोहली

    Daily SamvadBy Daily Samvad17 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में पहली बार होगा एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप 2026 – नितिन कोहली
    jalandhar-to-host-asian-hockey-championship-nitin-kohli-welcomes-bhagwant-mann-announcement
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी के जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल हल्का इंचार्ज और हॉकी पंजाब (Hocky Punjab) के अध्यक्ष नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) द्वारा पंजाब (Punjab) में एशियन हॉक़ी चैंपियनशिप/हॉकी एशिया कप (Asian Hockey Championship) आयोजित करने की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब जालंधर में इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। भारत में पिछली बार ऐसी प्रतियोगिता 1982 में हुई थी।

    जालंधर (Jalandhar) के हाकी स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि यह निर्णय किसी चुनावी वादे का हिस्सा नहीं था, बल्कि जनहित में लिया गया एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम है, जो दिखाता है कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ठोस कार्य कर रही है।

    विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं

    उन्होंने बताया कि यह पहल खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों में जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही जालंधर (Jalandhar) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। नितिन कोहली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जालंधर (Jalandhar) के बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे।

    जालंधर (Jalandhar) में बड़े स्तर पर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं ताकि सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर के लिए कई स्तरों पर लाभकारी होगा। जालंधर (Jalandhar) लंबे समय से खेल सामग्री उद्योग के लिए प्रसिद्ध रहा है, और इस प्रकार के आयोजन से उद्योग को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

    अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा

    इसके अलावा, स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। नितिन कोहली ने बताया कि जून 2025 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र की आधारशिला रखी गई थी, जिससे लगभग 17 वर्षों से लंबित परियोजना को नई गति मिली। उस समय इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    उन्होंने कहा कि परियोजना पर कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और इसे पहले पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य विकास कार्य समानांतर रूप से जारी रहेंगे। एशियन चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा, जिसमें एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉप 6 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता एशियन गेम्स के समापन के बाद आयोजित की जाएगी।

    मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे

    उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी मोहाली में होगी, जबकि अन्य सभी मुकाबले जालंधर (Jalandhar) में खेले जाएंगे। नितिन कोहली ने कहा कि बर्ल्टन पार्क में प्रैक्टिस फील्ड लगभग तैयार है और मार्च-अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। स्टेडियम की लाइटिंग के लिए 4-5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिससे रोशनी की समस्या दूर हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जालंधर (Jalandhar) और मोहाली (Mohali) के स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किए जा रहे हैं, और इस टूर्नामेंट का लाइव टेलिकॉस्ट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स हब का नामकरण विचाराधीन है और इसे पुराने महान खिलाड़ियों की स्मृति में समर्पित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्टेडियम में 20 कमरे पीसीए मॉडल के अनुसार बनाए जाएंगे। अंत में नितिन कोहली ने विश्वास जताया कि यह आयोजन जालंधर को देश का प्रमुख हॉकी केंद्र बनाएगा और पंजाब (Punjab) की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत करेगा।



















    No related posts.

    Arvind Kejriwal Asian Hockey Championship Bhagwant Mann Burlton Park Stadium Hockey Asia Cup Hockey Punjab International Tournament Jalandhar Mohali Stadium Nitin Kohli Punjab News Punjab Sports Sports Development अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अरविंद केजरीवाल एशियन हॉकी चैंपियनशिप खेल विकास जालंधर नितिन कोहली पंजाब खेल पंजाब समाचार बर्ल्टन पार्क स्टेडियम भगवंत मान मोहाली स्टेडियम हॉकी एशिया कप हॉकी पंजाब
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता – भगवंत सिंह मान
    Next Article Indore: घर में EV कार चार्जिंग के दौरान धमाका, आग लगने से गैस सिलैंडर फटे, कारोबारी समेत 8 लोगों की मौत
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.