Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 05 November 2024: आज 05 नवंबर 2024 तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी 05 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों को संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। साथ ही परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज के दिन वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए सही नहीं रहेगा। पत्नी-बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेन-देन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको नुकसान में पहुंचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग आपका साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप पैसे की बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आप व्यापार में कोई पूर्व में सोची हुई योजना क्रियान्वित करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। जो जातक विदेश जाने के लिए प्लान बना रहे हैं, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले से बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है, लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें, जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान मन में चल रहा है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में बीतेगा सुखद क्षण, सपंत्ति में अधिकार मिलेगा, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकता है। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *