Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

    Punjab News: सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal18 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां
    Punjab government is committed to promoting innovation, modern technology
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा की अगुवाई में एमजीएसआईपीए (MGSIPA), सेक्टर-26, चंडीगढ़ में फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का आयोजन पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कनाडा के ओंटारियो प्रांत की एसोसिएट मिनिस्टर (स्मॉल बिज़नेस) सुश्री नीना टांगरी तथा पंजाब के कैबिनेट मंत्री (फूड प्रोसेसिंग, कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विकास) गुरमीत सिंह खुड्डियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    अपने संबोधन में सुश्री नीना टांगरी ने पंजाब के कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र की अपार संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब और कनाडा के बीच कृषि, फूड प्रोसेसिंग तथा तकनीकी सहयोग को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, तकनीक और निवेश के आदान-प्रदान से दोनों क्षेत्रों के किसानों और उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

    फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा

    वहीं गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पंजाब के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर भी मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इस अवसर पर चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, जिससे कृषि उत्पादों की वैल्यू एडिशन बढ़ेगी और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। सेमिनार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।

    प्रेरणादायक उद्यमी सफर को साझा किया

    श्री एन. एस. बराड़, चेयरमैन पग्रो फ्रोजन फूड्स, जो इस सेमिनार के प्रमुख वक्ताओं में से एक थे, ने फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में अपने प्रेरणादायक उद्यमी सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों और फलों के उत्पादन की अपार क्षमता है।

    उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत मैकडॉनल्ड्स को 40 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की सप्लाई से की थी, जो आज बढ़कर 10,000 मीट्रिक टन से अधिक प्रोसेस्ड उत्पादों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी आज जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कनाडा और सिंगापुर सहित कई देशों में अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है।

    रिसर्च के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला

    डॉ. नरपिंदरपाल सिंह, वाइस चांसलर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून तथा पूर्व हेड फूड टेक्नोलॉजी एवं डायरेक्टर रिसर्च गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फूड टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला।

    इसके अलावा श्री मंगल सिंह बस्सी, चेयरमैन एग्रो, श्री अरुण ग्रोवर, चेयरमैन अमर टेक्स ग्रुप, सुश्री पवितर कौर, कंसल्टेंट, मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़, भारत सरकार, श्री इंदरदीप सिंह चीमा, चेयरमैन ईस्ट वुड विलेज, कैप्टन विक्रम बाजवा, पूर्व सीजीएम आरबीआई, श्री एम. एस. औजला, पूर्व निदेशक टाउन प्लानिंग, तथा श्री जसविंदर सिंह, प्रिंसिपल खालसा कॉलेज ने भी सेमिनार के संदर्भ में अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री विजय दत्त, सदस्य पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने कहा कि ऐसे सेमिनार पंजाब में फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    अंत में श्री चेतन प्रकाश धालीवाल, सदस्य पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पंजाब स्टेट फूड कमीशन की मेंबर सेक्रेटरी सुश्री कन्नू थिंद ने सुश्री नीना टांगरी को पंजाब की पारंपरिक फुलकारी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति श्री अश्वनी टांगरी तथा श्री सुदीप सिंगला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।



















    No related posts.

    Agricultural Sector Daily News Daily News In Hindi Daily Update Food Processing Industry Gurmeet Singh Khuddian Hindi News Latest News Latest News In Hindi Modern Technology Promoting Innovation Punjab Punjab Government
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar: जालंधर के होटल Ambassador और Prime Regalia पर हो सकती है कार्रवाई, अफसर पर भी गिर सकती है गाज
    Next Article Bank Holiday: नवरात्रि के पहले दिन आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, आपके राज्य में खुले या नहीं; यहां करें चेक
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.