Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - बिज़नेस - Gold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट

    Gold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट

    Daily SamvadBy Daily Samvad19 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Gold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट
    Gold Rate
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का भाव 13 हजार रुपए घटकर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि 18 मार्च को इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए प्रति किलो थी।

    वहीं सोने (Gold) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के हिसाब से करीब 4 हजार रुपए सस्ता होकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को सोने की कीमत 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।

    सोने और चांदी में गिरावट

    पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि बीते 5 कारोबारी दिनों में सोना करीब 9 हजार रुपए और चांदी लगभग 31 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है। इससे पहले साल की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 25 हजार रुपए नीचे आ चुका है।

    उतार-चढ़ाव देखने को मिला

    चांदी की कीमतों में तो और भी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब यह तेजी से गिरकर 2.37 लाख रुपए पर आ गई है। पिछले 49 दिनों में चांदी की कीमत में करीब 1.49 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।



















    No related posts.

    Bullion Market Gold Price Fall Gold Price Today Gold Rate India IBJA Investment News Precious Metals Silver Price Crash Silver Price Today Silver Rate India आज का रेट कीमती धातु गोल्ड रेट आज चांदी का भाव चांदी में गिरावट निवेश खबर बुलियन मार्केट सिल्वर रेट आज सोना सस्ता सोने का भाव
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, लोगों की शिकायतें सुनी, अफसरों के खिलाफ कार्ऱवाई के आदेश
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.