Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal19 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
    Police kill gunmen who shot dead chandigarh property dealer in encounter
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab  News: चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान, निवासी फिरोजपुर, और प्रीतम शाह, निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस (Police) कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चमनप्रीत के परिवार ने राहत की सांस ली है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने की मांग पर अड़ा हुआ था। परिवार के सदस्यों ने मामले में कई अहम खुलासे भी किए हैं।

    Property Dealer Shot Dead in Chandigarh
    Property Dealer Shot Dead in Chandigarh

    चचेरा भाई बोला- दो महिलाओं पर शक

    चमनप्रीत के चाचा के बेटे मेजर ने बताया कि उन्हें दो संदिग्ध महिलाओं पर शक है, जो उनके गांव की नहीं हैं। मेजर के अनुसार, एक महिला से बातचीत के दौरान उसने दूसरी महिला का नाम भी बताया। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि घटना के समय एक अन्य गाड़ी मौके पर मौजूद थी, जिसमें करीब 8 लोग सवार थे। परिवार का मानना है कि इस वारदात में एक बड़ा नेटवर्क शामिल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मेजर ने यह भी बताया कि आरोपियों को चमनप्रीत की दिनचर्या और जिम जाने के समय की पूरी जानकारी थी, जिससे यह अंदेशा है कि उसकी रेकी पहले से की जा रही थी। इसमें जिम के आसपास के किसी व्यक्ति या संदिग्ध महिलाओं की भूमिका हो सकती है। पुलिस को इन महिलाओं के नाम जल्द सौंपे जाएंगे।

    चमनप्रीत अपने दोस्तों के साथ जिम गया था

    गांव के सरपंच हरविंद्र सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन चमनप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ जिम गया था। एक्सरसाइज के बाद उसने दोस्तों से कहा कि उसे कुछ जरूरी काम है और वह पहले निकल गया, जबकि दोस्तों को दूसरी गाड़ी से आने को कहा।

    इस बीच, हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग और सेक्टर-9 में इस हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

    Property Dealer Shot Dead in Chandigarh
    Property Dealer Shot Dead in Chandigarh

    सेक्टर-9 में गोली मारकर हत्या कर दी

    चमनप्रीत के करीबी दोस्त बलकार सिंह ने भी खुलासा किया कि उन्हें और चमनप्रीत को लंबे समय से धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी कारण चमनप्रीत सेक्टर-9 को सुरक्षित मानकर वहां जिम करने जाता था, लेकिन वहां भी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    गौरतलब है कि बुधवार को जिम से बाहर निकलते ही चमनप्रीत नागरा पर ताबड़तोड़ 12 गोलियां चलाई गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और साजिश के पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।



















    No related posts.

    AGTF ने गोली मारी Chandigarh News Chandigarh Property Dealer Murder Gym Punjab Threat Calls VIP Area एनकाउंटर चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर पंजाब परिवार गिरफ्तारी पोस्टमॉर्टम हरियाणा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: VIP स्कॉर्पियो में ड्रग्स और हथियार, सरपंच समेत 3 काबू, फोटो वायरल से मचा हड़कंप
    Next Article St. Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज में छात्र विदाईगी पार्टी महफ़िल-ए-रुक्सत का आयोजन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.