Punjab News: अफसर सुसाइड मामले में पत्नी की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार होगा

पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। हालांकि परिवार अब न्याय मांग रहा है।

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab AAP Minister Suicide Case FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death
Highlights
  • डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस
  • पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर पर FIR
  • पूर्व मंत्री और उनके पिता की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 22 Mar 2026

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पंजाब (Punjab) में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) की पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर (Laljit Singh Bhullar), उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली।

Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious
Minister Bhullar Accused Punjab Manager Serious

गैंगस्टर मेरे पाले हुए

इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं आज चंडीगढ़ में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा CM हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। वह भी भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए तरनतारन में पूर्व मंत्री के घर भी समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है।

लालजीत सिंह भुल्लर
लालजीत सिंह भुल्लर

भुल्लर से तुरंत इस्तीफा

इस पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। हालांकि परिवार अब न्याय मांग रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *