Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में फर्जी नाका लगाकर लोगों से वसूली, हुआ बड़ा खुलासा

    Jalandhar News: जालंधर में फर्जी नाका लगाकर लोगों से वसूली, हुआ बड़ा खुलासा

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में फर्जी नाका लगाकर लोगों से वसूली, हुआ बड़ा खुलासा
    Illegal extortion from people by putting up fake checkpoints in Jalandhar
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नकोदर रोड पर फर्जी नाका लगाकर लोगों से अवैध वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के एक कर्मचारी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हो गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर थाना लांबड़ा की पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी सिविल वर्दी में अपने एक साथी के साथ सड़क पर नाका लगाकर वाहनों को रोक रहा था। वह राहगीरों से दस्तावेजों की जांच के नाम पर पैसे मांग रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी लोगों को डराकर उनसे नकदी वसूल रहा था। जब लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी का एक साथी मौके से कार में फरार होने में कामयाब हो गया।

    छोड़ने के बदले 700 रुपये की मांग की

    घटना के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली और दस्तावेज चेक किए। इसके बाद उसे छोड़ने के बदले 700 रुपये की मांग की गई। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने पुलिस का रौब दिखाने की कोशिश की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक निहंग सिंह को भी आरोपी ने रुकने का इशारा किया, जिससे मामला और गर्मा गया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    निहंग सिंह ने बताया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे, फिर भी आरोपी उन्हें परेशान करने लगा। शक होने पर उन्होंने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की और पुलिस को बुलाने की बात कही। यह सुनते ही आरोपी घबरा गया और उसकी बातों में विरोधाभास सामने आने लगा। निहंग सिंह की सतर्कता के कारण आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और फर्जी नाके का पर्दाफाश हो गया।

    fight
    fight

    लोगों ने की पिटाई

    जैसे ही लोगों को पूरे मामले की सच्चाई पता चली, भीड़ आक्रोशित हो गई और आरोपी की मौके पर ही पिटाई कर दी। आरोपी काफी देर तक अपना चेहरा छिपाता रहा और खुद को बचाने के लिए अलग-अलग कहानियां बनाता रहा। सूचना मिलने पर थाना लांबड़ा की पुलिस टीम सरकारी वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि जालंधर में इससे पहले भी फर्जी नाके लगाकर वसूली के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।



















    No related posts.

    Employee Extortion Jalandhar Jalandhar News Jalandhar PAP PAP का कर्मचारी अवैध वसूली आरोपी को पीटा गुस्साई भीड़ जालंधर फर्जी नाका रंगे हाथों गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: अफसर की पत्नी ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करो, नहीं तो बच्चों के साथ रोड पर बैठूंगी
    Next Article Punjab News: जज के घर में बड़ी चोरी, चोरों ने भगवान की मूर्ति तक नहीं छोड़ी; CCTV जांच जारी
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.