Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: अफसर की पत्नी ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करो, नहीं तो बच्चों के साथ रोड पर बैठूंगी

    Punjab News: अफसर की पत्नी ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करो, नहीं तो बच्चों के साथ रोड पर बैठूंगी

    Daily SamvadBy Daily Samvad23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: अफसर की पत्नी ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करो, नहीं तो बच्चों के साथ रोड पर बैठूंगी
    Punjab DM Suicide Death Video
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News Gagandeep Randhawa, Suicide Case: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) की सुसाइड के तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। सोमवार को पहली बार उनके सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं।

    पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा है कि उनसे प्रताड़ित होकर गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लेते हुए चीफ सैक्रेटरी को जांच सौंप दी। इस दौरान लालजीत भुल्लर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    Punjab AAP Minister Suicide Case FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death
    Punjab AAP Minister Suicide Case FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death

    सीसीटीवी फुटेज सामने आया

    सोमवार को इस केस से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें गगनदीप सिंह रंधावा कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी।

    भुल्लर पर एफआईआर

    गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया। इस मामले में भाजपा-अकाली दल और कांग्रेस एक साथ होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।



















    No related posts.

    AAP Minister Allegations Amritsar News BJP Protest Breaking News CCTV Footage Chief Minister Bhagwant Mann Congress Protest Gagandeep Randhawa Government Probe India News Laljit Bhullar police Investigation Political Controversy Postmortem Delay Public Outrage Punjab News Shiromani Akali Dal Protest Suicide Case अमृतसर समाचार आत्महत्या मामला आम आदमी पार्टी मंत्री आरोप कांग्रेस प्रदर्शन गगनदीप रंधावा जन आक्रोश पंजाब समाचार पुलिस जांच पोस्टमार्टम विलंब ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा प्रदर्शन भारत समाचार मुख्यमंत्री भगवंत मान राजनीतिक विवाद लालजीत भुल्लर शिरोमणि अकाली दल प्रदर्शन सरकार जांच सीसीटीवी फुटेज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: लुधियाना में बेअदबी, संगत में रोष, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, CCTV फुटेज सामने आई
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में फर्जी नाका लगाकर लोगों से वसूली, हुआ बड़ा खुलासा
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.