Jalandhar News: पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू

पीपीआर मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीएस राजा और मीरी सेवा समिति के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह ने साझा बयान में कहा कि कक्षा फर्स्ट से लेकर बीए फाइनल तक के सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू
Highlights
  • पीपीआर मार्केट में फ्री किताबों का लंगर शुरू
  • कक्षा 1 से बीए फाइनल तक के छात्रों को मिलेगा लाभ
  • 90% अंक वाले जरूरतमंद छात्रों की फीस भी होगी तय
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 25 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हर साल की तरह इस साल भी पीपीआर मार्केट एसोसिएशन रजिस्टर्ड और मीरी सेवा समिति रजिस्टर्ड ने आज पीपीआर मार्केट में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री किताबों का लंगर शुरू किया। इस अवसर पर अरदास की गई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पीपीआर मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीएस राजा और मीरी सेवा समिति के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह ने साझा बयान में कहा कि कक्षा फर्स्ट से लेकर बीए फाइनल तक के सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ऐसे छात्र, जिनकी पढ़ाई आर्थिक कारणों से बाधित हो रही है, उनकी फीस का भी इंतजाम किया जाएगा।

विद्यार्थियों को फ्री बैग किट मिलेगी

मनजीत सिंह ने बताया कि होनहार विद्यार्थियों को फ्री बैग किट भी दी जाएगी, जिसमें नोटबुक्स, ज्योमैट्रिकल्स, लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल शामिल हैं। इसके साथ ही, जिन महिलाओं के पति नहीं हैं, उनके बच्चों को भी इस पहल के तहत सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम पिछले 4 सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस साल यह 25 मार्च 2026 से 3 महीने तक, रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इच्छुक लोग 9914460081 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पुरानी किताबें जमा कर अगले क्लास की किताबें मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर बनी शर्मा (कनाडा), सुनील गलहोत्रा, पिंटू शर्मा, डॉक्टर मनीष भारद्वाज, संजय चोपड़ा, मुकेश आनंद, राजकुमार राजू, दिनेश जी M5 और अजय नारंग उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *