डेली संवाद, कोच्चि/तिरुवनंतपुरम। Monalisa Bhonsle: मोनालिसा भोंसले ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ गया और अब उन्हें व उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
केरल के कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने कहा कि निर्देशक का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था। उन्होंने आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार अनुचित तरीके से छुआ। जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मैंने क्या सहा है। मेरे साथ गलत हुआ है और मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”
मेरे साथ गलत हुआ है
मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस मामले को उठाया, तो उन्हें समझाया गया कि यह उनकी पहली फिल्म है, ऐसे में उन्हें चुप रहना चाहिए। इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पहली फिल्म के लिए किसी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके पोस्टर तक जलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशक उनके खिलाफ झूठी बातें फैला रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

“लव जिहाद” बताया जा रहा है
मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि उनके पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं। अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शादी को “लव जिहाद” बताकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने कहा कि यदि उन्हें उनके पति से अलग करने का प्रयास किया गया, तो दोनों आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। इस बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वहीं, उनके पति फरमान खान ने भी निर्देशक पर आरोप लगाए हैं।
केरल में शादी की
मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) कहा कि उन्हें उनके धर्म और नाम की वजह से निशाना बनाया जा रहा है और यहां तक कि आतंकवादी तक कहा जा रहा है। फरमान ने स्पष्ट किया कि वह श्री नारायण गुरु के विचारों में विश्वास रखते हैं और उसी परंपरा के अनुसार उन्होंने विवाह किया है।
गौरतलब है कि दोनों ने हाल ही में केरल में शादी की है, क्योंकि अभिनेत्री के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और संबंधित एजेंसियों द्वारा आगे की जांच की संभावना है।







