Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Monalisa Bhonsle: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज पर लगाया छेड़खानी और शोषण का आरोप, प्रेस कांफ्रेंस में फफक कर रोने लगी, देखें VIDEO

    Monalisa Bhonsle: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज पर लगाया छेड़खानी और शोषण का आरोप, प्रेस कांफ्रेंस में फफक कर रोने लगी, देखें VIDEO

    Daily SamvadBy Daily Samvad25 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Monalisa Bhonsle: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज पर लगाया छेड़खानी और शोषण का आरोप, प्रेस कांफ्रेंस में फफक कर रोने लगी, देखें VIDEO
    monalisa
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, कोच्चि/तिरुवनंतपुरम। Monalisa Bhonsle: मोनालिसा भोंसले ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ गया और अब उन्हें व उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    केरल के कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने कहा कि निर्देशक का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था। उन्होंने आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार अनुचित तरीके से छुआ। जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मैंने क्या सहा है। मेरे साथ गलत हुआ है और मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।”

    मेरे साथ गलत हुआ है

    मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस मामले को उठाया, तो उन्हें समझाया गया कि यह उनकी पहली फिल्म है, ऐसे में उन्हें चुप रहना चाहिए। इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पहली फिल्म के लिए किसी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने केंद्र सरकार के साथ-साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनके पोस्टर तक जलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशक उनके खिलाफ झूठी बातें फैला रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

    monalisa-bhosle-and-farman-khan
    monalisa-bhosle-and-farman-khan

    “लव जिहाद” बताया जा रहा है

    मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि उनके पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं। अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शादी को “लव जिहाद” बताकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

    मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) ने कहा कि यदि उन्हें उनके पति से अलग करने का प्रयास किया गया, तो दोनों आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। इस बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वहीं, उनके पति फरमान खान ने भी निर्देशक पर आरोप लगाए हैं।

    केरल में शादी की

    मोनालिसा (Monalisa Bhonsle) कहा कि उन्हें उनके धर्म और नाम की वजह से निशाना बनाया जा रहा है और यहां तक कि आतंकवादी तक कहा जा रहा है। फरमान ने स्पष्ट किया कि वह श्री नारायण गुरु के विचारों में विश्वास रखते हैं और उसी परंपरा के अनुसार उन्होंने विवाह किया है।

    गौरतलब है कि दोनों ने हाल ही में केरल में शादी की है, क्योंकि अभिनेत्री के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और संबंधित एजेंसियों द्वारा आगे की जांच की संभावना है।



















    No related posts.

    Actress Allegation Bollywood News Breaking News Film Industry News Film Shoot Controversy Harassment Allegations India News MeToo India Monalisa Bhonsle Sanoj Mishra अभिनेत्री का आरोप छेड़छाड़ के आरोप फिल्म इंडस्ट्री न्यूज फिल्म शूट विवाद बॉलीवुड खबर ब्रेकिंग न्यूज़ भारत समाचार मीटू इंडिया मोनालिसा भोसले सनोज मिश्रा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो व्यक्ति काबू
    Next Article Punjab News: नितिन कोहली ने सीएम की पहल का स्वागत किया, पंजाब की खेल क्रांति को नई उड़ान, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.