Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से 13.65 लाख लाभार्थी

    Punjab News: पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से 13.65 लाख लाभार्थी

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra26 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से 13.65 लाख लाभार्थी
    Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को मजबूत करने के लिए लगातार जन-केन्द्रित कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा रहा है।

    डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा लगभग रु28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में।

    महिलाओं को सीधे लाभ मिला

    उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्य की 13.65 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पिछड़े वर्गों की महिलाओं को न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि वे अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हुई हैं, जिससे वे अधिक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि ‘नई दिशा’ योजना के तहत राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को 9 सैनिटरी पैड मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं को यह आवश्यक सुविधा नियमित और आसानी से मिलती रहे।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और सामाजिक धारणाओं को तोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और महिलाओं तथा किशोरियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

    सैनिटरी पैड वितरित

    भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रु14.60 करोड़ की लागत से 3.68 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे अधिक संख्या में महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।



















    No related posts.

    Baljit Kaur Bhagwant Mann Breaking News Free Sanitary Pads Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन हुआ कैशलेस
    Next Article Jalandhar News: श्री राम नवमी पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी ने किया धार्मिक आयोजन
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तराखंड

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.