Jalandhar News: श्री राम नवमी पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी ने किया धार्मिक आयोजन

श्री राम नवमी के पावन पर्व के अवसर पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बस्ती दानिशमंद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
श्री राम नवमी पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी ने किया धार्मिक आयोजन
Highlights
  • श्री राम नवमी पर भव्य धार्मिक आयोजन
  • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि
  • आयोजन में भजन-कीर्तन और प्रवचन हुए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 26 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री राम नवमी के पावन पर्व के अवसर पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बस्ती दानिशमंद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके आगमन पर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

गर्मजोशी से स्वागत किया

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर मिथिला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज कमल लोच, प्रिंस, ओम प्रकाश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *