Chhattisgarh News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, यौन उत्पीड़न के आरोपी IPS अधिकारी को किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग में एक उच्चस्तरीय अधिकारी पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने सीनियर IPS रतन लाल डांगी (Ratan Lal Dangi) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Suspend
Highlights
  • उत्पीड़न और आर्थिक अनियमितता के आरोप
  • सेवा नियम उल्लंघन, सस्पेंशन जारी
  • निलंबन में अधिकारी मुख्यालय में रहेंगे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Chhattisgarh News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन उत्पीड़न के आरोपी IPS को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग में एक उच्चस्तरीय अधिकारी पर गंभीर आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने सीनियर IPS रतन लाल डांगी (Ratan Lal Dangi) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद एक्शन

आरोपों में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ आर्थिक अनियमितताओं का मामला शामिल है। शिकायतकर्ता एक महिला हैं, जो छत्तीसगढ़ पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, 2003 बैच के इस आईपीएस अधिकारी पर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 का उल्लंघन पाया गया है।

IPS रतनलाल डांगी
IPS रतनलाल डांगी

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आरोपों में पद का दुरुपयोग, नैतिक मर्यादा का उल्लंघन और आधिकारिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल शामिल है। सस्पेंशन आदेश में कहा गया है कि अधिकारी के कथित आचरण की जानकारी सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा।

मुख्यालय नहीं छोड़ सकते

निलंबन के दौरान डांगी रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में ही रहेंगे और उन्हें नियम के अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बिना अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। पीड़ित महिला ने 15 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि डांगी 2017 से कोरबा में एसपी रहते हुए सोशल मीडिया और वीडियो कॉल्स के जरिए दबाव बनाते थे और उन्हें अपने बंगले में बुलाया गया।

शिकायतकर्ता ने डिजिटल सबूत भी होने का दावा किया। सरकार ने इस मामले में IG आनंद छाबड़ा और DIG मिलना कुर्रे की दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *