Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे BJP नेता केडी भंडारी

भाजपा के कई अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

Daily Samvad
2 Min Read
sushil-rinku-mother-pushpa-devi-hospitalized-dmc-ludhiana-kd-bhandari-visit
Highlights
  • डॉक्टरों से बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह
  • माता श्रीमती पुष्पा देवी जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
  • सुशील रिंकू की माता का हालचाल जाना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 27 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर, लुधियाना। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

आज पंजाब (Punjab) के पूर्व सीपीएस और भाजपा के वरिष्ठ नेता केडी भंडारी (KD Bhandari) अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की माता का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। केडी भंडारी ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी मुलाकात कर पुष्पा देवी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

sushil-rinku-mother-pushpa-devi-hospitalized-dmc-ludhiana-kd-bhandari-visit
sushil-rinku-mother-pushpa-devi-hospitalized-dmc-ludhiana-kd-bhandari-visit

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

जालंधर (Jalandhar) नार्थ हलके के पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी ने डॉक्टरों से बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने ईश्वर से पुष्पा देवी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

भाजपा के कई अन्य नेताओं और समर्थकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। इस मौके पर अमरजीत सिंह अमरी, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, मुकेश बस्सन, किशोर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *