डेली संवाद, नई दिल्ली। Harry Potter: एचबीओ मैक्स (HBO Max) ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिससे दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मशहूर निर्देशक Mark Mylod द्वारा निर्देशित इस सीरीज में पूरी तरह नई कास्ट नजर आएगी, जो जादुई दुनिया को एक नए अंदाज़ में पेश करेगी।
पहली झलक सामने आई
मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार Harry Potter, Hermione Granger और Ron Weasley के किरदार नए कलाकार निभाएंगे। इसका उद्देश्य दर्शकों को पुराने फिल्मों से अलग एक ताज़ा अनुभव देना है। ट्रेलर में यंग हैरी के पहले साल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें वह हॉगवर्ट्स स्कूल में अपनी जादुई यात्रा शुरू करता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सीरीज में हैरी का किरदार डोमिनिक मैकलॉघिलन निभा रहे हैं, जबकि रॉन वीस्ली के रूप में एलास्टेयर स्टाउट और हर्मियोनी ग्रेंजर के रूप में अरेबेला स्टैंटन नजर आएंगी। वहीं, Albus Dumbledore का किरदार मशहूर अभिनेता John Lithgow निभा रहे हैं। ट्रेलर में हैरी के माता-पिता से जुड़ी भावनात्मक झलक भी देखने को मिलती है, जहां वह Rubeus Hagrid से उनके बारे में सवाल करता है।
View this post on Instagram
फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे
यह सीरीज J. K. Rowling की लोकप्रिय किताब Harry Potter and the Philosopher’s Stone पर आधारित है। खास बात यह है कि सीरीज का हर सीजन एक-एक किताब को विस्तार से दिखाएगा, जिससे कहानी को गहराई से समझने का मौका मिलेगा।
मेकर्स के अनुसार, यह सीरीज क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होगी, हालांकि सटीक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस अब इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।







