Punjab News: पंजाब में धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार

Mansi Jaiswal
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में धान की खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

यह उल्लेखनीय है कि इस खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 185 लाख मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है। इस बार राज्य में धान का रकबा 32 लाख हेक्टेयर था, जो केंद्रीय अनाज भंडार में धान का बड़ा योगदान करता है। खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पहले ही 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (CCL) जारी कर चुका है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

लिफ्टिंग कार्यों की लगातार निगरानी

मुख्यमंत्री, जिन्होंने राज्य में खरीद और लिफ्टिंग कार्यों की लगातार निगरानी की, ने व्यक्तिगत रूप से मंडियों में किसानों के एक-एक दाने की खरीद और लिफ्टिंग को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर (मंगलवार) तक राज्य की मंडियों में 110.89 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 105.09 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है।

Jalandhar administration lifted more than 32 thousand metric tonnes of paddy in a day

22047 करोड़ रुपए जारी

फसल के भुगतान के लिए 22047 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान की आवक में अब तक पटियाला जिला सबसे आगे है, जहां 9.42 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंची है। इसके बाद फिरोजपुर (8.14 एल.एम.टी.), तरनतारन (7.26 एल.एम.टी.), जालंधर (7.16 एल.एम.टी.) और संगरूर (7.10 एल.एम.टी.) हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar