Jalandhar News: जॉय मलिक की अगुवाई में “AI for Everyone” विषय पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन

पुनीत ओबेरॉय ने यह भी कहा कि 100 प्रतिशत AI पर निर्भर रहना सही नहीं है। उन्होंने प्रतिभागियों को सलाह दी कि AI को एक सहायक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करें, न कि पूरी तरह उस पर निर्भर हो जाएं।

Daily Samvad
2 Min Read
jalandhar-ai-for-everyone-workshop-jcom-chatgpt-training
Highlights
  • AI for Everyone” विषय पर विशेष वर्कशॉप
  • वर्कशॉप में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
  • ChatGPT सहित AI टूल्स के उपयोग के बारे में जानकारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 28 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के एक स्थानीय होटल में JAYCEES CHAMBER OF COMMERCE द्वारा “AI for Everyone” विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरपर्सन संजीवा थमन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय मलिक ने किया।

जालंधर (Jalandhar) शहर में आयोजित इस वर्कशॉप में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट पुनीत ओबेरॉय ने प्रतिभागियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

jalandhar-ai-for-everyone-workshop-jcom-chatgpt-training
jalandhar-ai-for-everyone-workshop-jcom-chatgpt-training

नकारात्मक पहलू भी

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के दौर में बेहद उपयोगी साबित हो रहा है, लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि AI स्वयं सोचने में सक्षम नहीं है, लेकिन कम लागत में बेहतर परिणाम देने की क्षमता रखता है।

पुनीत ओबेरॉय ने यह भी कहा कि 100 प्रतिशत AI पर निर्भर रहना सही नहीं है। उन्होंने प्रतिभागियों को सलाह दी कि AI को एक सहायक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करें, न कि पूरी तरह उस पर निर्भर हो जाएं। रोजगार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि AI सीधे तौर पर नौकरियां खत्म नहीं करता, लेकिन जो व्यक्ति AI सीख लेता है, वह भविष्य में उन लोगों से आगे निकल सकता है जो इस तकनीक से अनभिज्ञ हैं।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान कोच मनप्रीत कौर, विशेष अतिथि सौरभ खन्ना, हरप्रीत ओबेरॉय, जसमान सिंह, के.एस. भाटिया, संजीव सिंह, माही मल्हान, दिव्यान खन्ना और रमेश मैदान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस वर्कशॉप ने प्रतिभागियों को AI की उपयोगिता, संभावनाओं और सावधानियों के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *