Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - Canada Asylum Rule: कनाडा ने इमीग्रेशन रूल्स में किया बड़ा बदलाव, अब असाइलम्‌ (Asylum) मिलना होगा मुश्किल

    Canada Asylum Rule: कनाडा ने इमीग्रेशन रूल्स में किया बड़ा बदलाव, अब असाइलम्‌ (Asylum) मिलना होगा मुश्किल

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Canada Asylum Rule: कनाडा ने इमीग्रेशन रूल्स में किया बड़ा बदलाव, अब असाइलम्‌ (Asylum) मिलना होगा मुश्किल
    PR In Canada
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़/ओटावा। Canada Asylum Rule: कनाडा में शरण लेने के इच्छुक लोगों के लिए अब नियम पहले से कहीं अधिक सख्त कर दिए गए हैं। मार्क कार्नी की सरकार ने नया “वन-ईयर रूल” लागू किया है, जिसके तहत अब किसी भी आवेदक को देश में प्रवेश के एक वर्ष के भीतर ही शरण (Asylum) के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।

    नए नियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति कनाडा (Canada) में प्रवेश करने के 365 दिनों के भीतर अपना दावा पेश नहीं करता है, तो उसका मामला Immigration and Refugee Board of Canada (IRB) को नहीं भेजा जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि ऐसे आवेदक शरण के लिए औपचारिक सुनवाई के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।

    Canada Asylum Rule
    Canada Asylum Rule

    दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित

    कनाडा (Canada) सरकार ने आवेदकों को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है। पहली श्रेणी उन लोगों की है, जो कानूनी या अन्य माध्यमों से कनाडा (Canada) पहुंचते हैं। ऐसे सभी लोगों को अपनी लैंडिंग की तारीख से एक साल के भीतर आवेदन करना होगा।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    दूसरी श्रेणी उन लोगों की है, जो अमेरिका (USA) से लगती जमीनी सीमा के जरिए कनाडा (Canada) में प्रवेश करते हैं। इस वर्ग के लिए नियम और अधिक कड़े हैं। ऐसे आवेदकों को केवल 14 दिनों के भीतर ही शरण का दावा प्रस्तुत करना होगा। यदि वे इस समय सीमा को चूक जाते हैं, तो वे सुनवाई के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।

    Study In Canada
    Study In Canada

    सभी लोगों पर लागू होगा नियम

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम 24 जून 2020 के बाद कनाडा (Canada) आने वाले सभी लोगों पर लागू होगा। यानी जो लोग इस तारीख के बाद देश में आए हैं और उन्होंने एक वर्ष के भीतर आवेदन नहीं किया, उनके मामलों को रिफ्यूजी बोर्ड तक नहीं भेजा जाएगा।

    ऐसी स्थिति में आवेदकों के पास केवल “प्री-रिमूवल रिस्क असेसमेंट” (PRRA) का विकल्प बचेगा। यह प्रक्रिया शरण प्राप्त करने की तुलना में कहीं अधिक जटिल और कठिन मानी जाती है, जिसमें व्यक्ति को अपने देश लौटने पर संभावित खतरों को साबित करना होता है।

    इमिग्रेशन नीति में बड़ा बदलाव

    विशेषज्ञों का मानना है कि इन सख्त नियमों का उद्देश्य शरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करना और फर्जी या देरी से किए गए दावों को कम करना है। हालांकि, इससे वास्तविक जरूरतमंद आवेदकों के लिए चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं। नए नियमों के लागू होने के बाद कनाडा की इमिग्रेशन नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर शरण चाहने वालों पर पड़ सकता है।



















    No related posts.

    Asylum Seekers Border Policy Canada Asylum Rule Canada Immigration Immigration Policy IRB Canada Mark Carney One Year Rule PRRA Refugee Law World News आईआरबी कनाडा इमिग्रेशन पॉलिसी कनाडा इमिग्रेशन कनाडा शरण नियम प्री-रिमूवल रिस्क असेसमेंट मार्क कार्नी रिफ्यूजी कानून वन ईयर रूल विश्व समाचार शरणार्थी सीमा नीति
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जॉय मलिक की अगुवाई में “AI for Everyone” विषय पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन
    Next Article PM Narendra Modi: विकसित उत्तर प्रदेश की ‘उड़ान’ का प्रतीक है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट- पीएम मोदी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.