डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज का फोन हैक कर लिया गया है। हैकरों ने उनके परिचितों और संपर्कों को संदेश भेजकर 65 हजार रुपये की मांग की है। इन संदेशों में दावा किया गया कि रकम केवल दो घंटे के भीतर लौटाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, हैकर ने जालंधर (Jalandhar) में डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज (Dr. Rashmi Vij) के व्हाट्सएप (WhatsApp) और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर उनके नज़दीकी लोगों को संदेश भेजा। संदेशों में इमोशनल कार्ड खेलकर मदद की गुहार लगाई गई और यह दिखाने की कोशिश की गई कि प्रिंसिपल वाकई किसी मुश्किल में हैं।

UPI काम नहीं कर रहा है
संदेश में यह भी लिखा गया कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है, इसलिए उन्हें तुरंत वित्तीय सहायता की जरूरत है। संदेशों में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया कि सामने वाला व्यक्ति प्रिंसिपल की कठिनाई को वास्तविक समझे और तुरंत पैसे भेज दे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
साइबर ठगों ने तकनीकी खराबी और समय सीमा का बहाना देकर लोगों को झांसा देने की कोशिश की। घटना का पता चलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने सभी परिचितों और अभिभावकों को सतर्क किया। उन्हें किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करने और बिना पुष्टि किए कोई रकम न भेजने की सलाह दी गई।

सावधानी बरतें
मोबाइल हैक होने की सूचना मिलने पर आवश्यक कदम उठाए गए और संबंधित विभाग को सूचित किया गया। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस और साइबर सेल को सूचित करना चाहिए। बिना पुष्टि किए किसी को पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि डिजिटल सुरक्षा में सतर्कता कितनी महत्वपूर्ण है। स्कूल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में हमेशा सावधानी बरतें और धोखाधड़ी के शिकार न हों।







