Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर के पार्षदों को हर महीने मिलेगी 50,000 रुपए सैलरी, नगर निगम का 569.40 करोड़ का बजट पास

    Jalandhar News: जालंधर के पार्षदों को हर महीने मिलेगी 50,000 रुपए सैलरी, नगर निगम का 569.40 करोड़ का बजट पास

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra30 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर के पार्षदों को हर महीने मिलेगी 50,000 रुपए सैलरी, नगर निगम का 569.40 करोड़ का बजट पास
    Jalandhar Municipapl Corporation Budget Meeting
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corportaion Budget 2026-27 News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सोमवार को नगर निगम की हाउस मीटिंग में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन सत्ताधारी पार्षदों ने 3 मिनट के भीतर इसे पास करवा दिया।

    जालंधर (Jalandhar) में नगर निगम के मेयर वनीत धीर की अगुवाई में बजट पास हो गया। अब जालंधर के पार्षदों को हर महीने 50,000 रुपए सैलरी मिलेगी। यह मुद्दा कांग्रेस की पार्षद जसलीन सेठी ने पिछली बैठक में उठाया था। इस बार बजट में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।

    थार खरीदी जा रही है

    मेयर वनीत धीर ने बताया कि नगर निगम अपने फंड से थार खरीद रहा है। ये थार नगर निगम के कमिश्नर के नहीं है, बल्कि नगर निगम की सिक्योरिटी अफसरों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले इसके लिए जिप्सी का उपयोग होता था, लेकिन अब थार खरीदी जाएगी।

    मीटिंग की शुरुआत ही विपक्ष के गुस्से और नारेबाजी से हुई। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने शून्यकाल की मांग उठाई और बजट पेश होने से पहले जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पहले शून्यकाल में जनता से जुड़े सवालों का समाधान होना चाहिए।

    शून्यकाल का समय दिया

    विपक्षी दलों की मांग पर मेयर वनीत धीर ने पहले शून्यकाल का समय दिया। शून्यकाल के दौरान सत्ताधारी पार्षदों ने जहां मेयर वनीत धीर के अब तक के कार्यकाल को सबसे बेहतरीन बताया है, वहीं विपक्ष के पार्षदों ने जमकर भड़ास निकाली।

    शून्यकाल के दौरान बस्तियात इलाके के पार्षदों ने गंदे पानी का मुद्दा उठाया। बस्तियात इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। भार्गव कैंप की महिला पार्षद ने बोतल में गंदा पानी भरकर लाईं थी, जिसे हाउस के समक्ष पेश किया गया। मेयर वनीत धीर ने निगम अफसरों को गंदे पानी की सप्लाई रोकने के लिए सख्त आदेश दिए।

    Jalandhar Municipapl Corporation Budget Meeting News
    Jalandhar Municipapl Corporation Budget Meeting News

    मेयर ने दिया जवाब

    मेयर वनीत धीर ने सभी पार्षदों के सवालों को ध्यान से सुना और आखिर में एक-एक कर सभी पार्षदों के सवालों का जवाब भी दिया। मेयर ने हाउस को बताया कि इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    मेयर वनीत धीर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें सड़कों, सीवरेज, पानी की आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजनाएं शामिल हैं। बजट के अनुसार 312.70 करोड़ रुपए प्रशासनिक और विभागीय कार्यों के लिए रखे गए हैं, जबकि 55.56 करोड़ रुपए अन्य खर्चों के लिए निर्धारित हैं।

    मेयर ने यह भी कहा कि नगर निगम की आमदनी में सुधार हुआ है, जिससे इस बार बजट में वृद्धि की जा सकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और खर्चों को संतुलित रखा जाएगा।

    किस पार्षद ने क्या कहा –

    कांग्रेस के पार्षद बलराज ठाकुर – शहर में विकास काम की रफ्तार ठीक नहीं है। विकास काम को तेजी के साथ किया जाना चाहिए।

    कांग्रेसी पार्षद गुरनाम मुल्तानी – हाउस में जितने पार्षद नहीं है, उससे ज्यादा पुलिस बल तैनात कर दिया। क्या विपक्ष के पार्षदों को डराने के लिए पुलिस लगाई गई है। मेरे वार्ड में एक ही काम का दो बार उद्घाटन किया गया, लेकिन अभी तक काम ही शुरू नहीं हुआ। शहर की ट्रैफिक लाइटें खराब हैं।

    कांग्रेस के शैरी चड्ढा – सफाई सेवक नहीं मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जो नेता निगम चुनाव हार गए हैं, उन्हें तीन-तीन सफाई सेवक दिए गए हैं।

    गंदे पानी से लोग परेशान

    भाजपा दल के नेता मंजीत सिंह टीटू- मेरे वार्ड में कई दिनों से गंदा पानी आ रही है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कुंडल सोसाइटी करप्शन कर रही है, 9 लाख रुपए लेकर काम नहीं कर रही है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है।

    पार्षद रानी भगत – मेरे इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर निगम कोई काम नहीं कर रहा है। सबूत के तौर पर रानी ने बोतल में भरा गंदा पानी निकालकर हाउस के समक्ष रख दिया।

    पार्षद सरताज – मेरे वार्ड में सड़क और गलियों का निर्माण किया जाए। सफाई व्यवस्था को ठीक करवाया जाए।

    पार्षद अनूप कौर – मेरे वार्ड में एक रोड का नाम शहीद भगत सिंह के नाम किया जाए। इसके साथ वार्ड में शहीज-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जाए।

    पार्षद तरसेम लखोत्रा – मेरे वार्ड में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। पेयजल सप्लाई में सीवरेज का पानी मिक्स आ रहा है। इसे तत्काल ठीक करवाया जाए।

    अवैध कालोनी काटी जा रही है

    पार्षद ने कहा – मेरे वार्ड के कालिया कालोनी फेस-2 में अवैध कालोनी काटी जा रही है। शिकायत के बाद कोई एक्शन नहीं हो रहा है। इस कालोनी पर तुरंत कार्ऱवाई की जाए।

    भाजपा पार्षद राजीव ढींगरा – शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। अवैध कालोनियां काटी जा रही है, लेकिन एक खास इमारत को ही टारगेट किया गया है, मेयर बताएं कि ये खास कार्रवाई किसके कहने पर की जा रही है।

    कांग्रेस पार्षद उमा बेरी – मेरे वार्ड में काम नहीं हो रहा है। जो भी टेंडर लगे हैं, उस पर अभी तक काम नहीं शुरू किया गया है।

    कांग्रेस पार्षद जसलीन सेठी – मेरे वार्ड में 3 महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। अफसरों को कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन गंदे पानी की सप्लाई की समस्या ठीक नहीं हो रही है।

    पार्षद नीरज जस्सल –  वार्ड-84 में अगर कोई 2 मरले में घर बनाने लगता है तो नगर निगम के इंस्पैक्टर जाकर रुकवा देते हैं, लेकिन पूर्व पार्षद का एक पांच मंजिला इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    शक्तिपीठ मार्ग की घोषणा हो

    पार्षद राजेश ठाकुर – श्री देवी तालाब मंदिर से लेकर केएमवी रोड और सोढ़ल मंदिर रोड को एतिहासिक घोषित किया जाए। इसे शक्ति पीठ मार्ग के नाम से नामकरण किया जाए।

    भाजपा पार्षद तरविंदर सोई – मेरे वार्ड में सीवरेज की बड़ी समस्या है। सीवरेज जाम है और गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है।

    पार्षद मधुबाला – मेरे वार्ड में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। सफाई के लिए बड़ी परेशानी हो रही है।

    पार्षद राजकुमार राजू – सीवरेज सफाई के बाद गार वहीं सड़क पर छोड़ दिया जाता है। गार न उठाए जाने से लोग परेशान हैं।

    पार्षद मुकेश सेठी – मेरे वार्ड स्थित बस्ती मिट्ठू में पार्क बनाया जाए। जिससे सैर करने में सुविधा हो सके।

    इंस्पैक्टर गौरव ठाकुर अवैध इमारतें बनवा रहा है

    पार्षद रोमी बधवा – जालंधर शहर की शान रहे वरिंदर घुम्मण की याद में एक रोड काम नामकरण किया जाए, किसी एक जगह उनकी प्रतिमा भी लगाई जाए। बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पैक्टर गौरव ठाकुर अवैध इमारतें बनवा रहे हैं, इस पर कार्रवाई हो।

    पार्षद जतिन गुलाटी – शहर में विकास काम तेजी से हो रहा है। इसके लिए मेयर वनीत धीर और उनकी टीम का बहुत बहुत धन्यवाद।

    पार्षद दीपक शारदा – सफाई कर्मी नहीं आते हैं। सुपरवाइजर फोन नहीं उठाते हैं।



















    No related posts.

    Budget Passed Jalandhar Councillor Salaries Jalandhar Jalandhar Civic Administration Jalandhar Infrastructure Projects Jalandhar Local Governance Jalandhar Municipal Corporation News Jalandhar Public Issues Jalandhar Road Maintenance Jalandhar Ward Development Jalandhar Water Supply Issues Municipal Security Vehicle Purchase Opposition Protest Jalandhar Vinit Dhir Jalandhar गंदे पानी की समस्या जालंधर जनहित मुद्दे जालंधर नगर निगम जालंधर बजट 2026-27 जालंधर सड़कों और बुनियादी ढांचा जालंधर स्थानीय शासन नगर निगम प्रशासन नगरपालिका राजनीति पार्षद सैलरी बजट पास जालंधर मेयर वनीत धीर वार्ड विकास मुद्दे विपक्ष का हंगामा शहर विकास समाचार सुरक्षा थार वाहन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSt Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
    Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स द्वारा छात्रों की करियर तैयारी को मजबूत करने हेतु ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर का आयोजन
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.