Jalandhar News: जालंधर में दूध हुआ 5 रुपए लीटर महंगा, 1 अप्रैल से पड़ेगी महंगाई की मार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Milk Price Hike In Jalandhar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 30 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: गाय और भैंस के दूध का रेट बढ़ाने को लेकर जमशेर डेयरी वेलफेयर सोसायटी को बैठक प्रधान बलविंदर सिंह अंबरसरीया की प्रधानगी में हुई। इस दौरान सभी डेयरी कारोबारियों ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श किया।

प्रधान अंबरसरीया ने बताया कि एक अप्रैल से गाय और भैंस के दूध का रेट पांच रुपये प्रति किलो और एक रुपये फैट का रेट बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे जैसे खल, पत्ता, तूड़ी, दलिया आदि के दाम बढ़ने के कारण उन्हें पहले वाले रेट पर दूध बेचने में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एक अप्रैल से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

डेयरी कांप्लेक्स के कारोबारियों ने एक अप्रैल से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया। प्रधान बलविंदर सिंह अंबरसरीया ने बताया कि तूड़ी का रेट 500 से बढ़कर 835 रुपये प्रति क्विंटल, हरा चारा 200 से बढ़कर 420 रुपये प्रति क्विंटल तथा खल 560 से बढ़कर 800 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने दो साल पहले दूध के दाम बढ़ाए थे। अगर भविष्य में महंगाई नहीं हुई तो भविष्य में रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस मौके पर उप प्रधान हरजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अन्नू, राजू कंठ (कमेटी मेंबर), जैमल सिंह (कमेटी मेंबर) सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *