Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, अमरदीप और पेसमेकर पब्लिकेशन के मालिकों के खिलाफ शिकायत

    Jalandhar News: डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, अमरदीप और पेसमेकर पब्लिकेशन के मालिकों के खिलाफ शिकायत

    Daily SamvadBy Daily Samvad1 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, अमरदीप और पेसमेकर पब्लिकेशन के मालिकों के खिलाफ शिकायत
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाबी पाठ्य पुस्तकों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इन पुस्तकों में एस.सी./एस.टी. समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

    वक्ताओं ने बताया कि अमरदीप प्रकाशन/पेसमेकर पब्लिकेशन, जालंधर-दिल्ली द्वारा प्रकाशित ये पुस्तकें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के लिए निर्धारित हैं और कई स्कूलों, जिनमें डी.ए.वी. से जुड़े संस्थान भी शामिल हैं, में पढ़ाई जा रही हैं। भूपिंदर कौर और डॉ. अमरजीत कौर द्वारा लिखित ‘नवि नुहार’, ‘नवि नुहार डी.ए.वी.’, ‘निकुंज’ और ‘निर्मोलक’ जैसी पुस्तकों में कथित रूप से समाज के विशेष वर्गों के प्रति अपमानजनक सामग्री शामिल है।

    अलग नामों से प्रकाशित किया

    जालंधर (Jalandhar) में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी आरोप लगाया गया कि एक ही सामग्री को अलग-अलग नामों से प्रकाशित किया गया है और कई पुस्तकों में प्रकाशक की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, जो पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। वक्ताओं ने कहा कि यह शिक्षा प्रणाली के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    उन्होंने CBSE के 12 अगस्त 2024 के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी पाठ्य पुस्तक में ऐसी सामग्री नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी भी वर्ग या समुदाय की भावनाएं आहत हों। इसके बावजूद इन पुस्तकों का उपयोग जारी रहना नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।

    इन लोगों के खिलाफ शिकायत

    मामले को लेकर अमरदीप प्रकाशन/पेसमेकर पब्लिकेशन, उनके मालिकों, लेखकों तथा डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली सहित अन्य संस्थाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाने, पुस्तकों को वापस मंगवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रेम पाल डुमेली, अतुल चड्डा, महेश दत्त, कश्मीरी लाल, प्रदीप, अशोक व अन्य उपस्थित रहे।



















    No related posts.

    Amardeep Publication Caste Discrimination Issue CBSE Guidelines Violation DAV Schools Controversy Education System Concern India Education News Jalandhar News Jalandhar Press Conference Offensive Content Books Pacemaker Publication Punjab Education News Punjab Press Club Punjabi Textbook Controversy SC ST Objection School Curriculum Issue Social Organizations Protest Textbook Ban Demand
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChandigarh: पंजाब भाजपा मुख्यालय पर बम से हमला, ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत, ग्रेनेड से पिन निकालकर दफ्तर में फेंकने की वीडियो वायरल
    Next Article Firing In Punjab: पंजाब में अज्ञात हमलावरों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.