Holiday News: पंजाब में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, जारी हुआ आदेश

पठानकोट (Pathankot) जिले में 7 अप्रैल को आधे दिन की छुट्टी (Holiday) घोषित की गई है। यह फैसला गुस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Holiday News
Highlights
  • पंजाब के स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी
  • 490वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा
  • शहर में ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे

डेली संवाद, पठानकोट। Holiday News: पंजाब में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है जिसके चलते सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पठानकोट (Pathankot) जिले में 7 अप्रैल को आधे दिन की छुट्टी (Holiday) घोषित की गई है। यह फैसला गुस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कई जगहों पर ट्रैफिक रूट बदले

डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महासभा सेवा समिति, पठानकोट द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ऐसे में लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 7 अप्रैल 2026 को आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *