Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, सामने आया बड़ा मामला

    Jalandhar News: जालंधर में पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, सामने आया बड़ा मामला

    Daily SamvadBy Daily Samvad3 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, सामने आया बड़ा मामला
    FIR
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Councilor Assault Case: जालंधर में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर शहर के थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद नीरज जस्सल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नीरज जस्सल पर लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने का आरोप है।

    जालंधर (Jalandhar) पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले में रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नीरज जस्सल ने पहले अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया।

    रिवॉल्वर की बट से हमला

    पीड़ित के अनुसार, कहासुनी के दौरान पार्षद ने गुस्से में आकर रिवॉल्वर की बट से उसके माथे और नाक पर जोरदार वार किया। इस हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    जालंधर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर नीरज जस्सल का कहना है कि वे दफ्तर में लोगों का काम काज कर रहे हैं। इस केस में वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

    सियासी रंजिश के चलते केस

    इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के चलते इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



















    No related posts.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHoliday News: पंजाब में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, जारी हुआ आदेश
    Next Article Haryana News: कृषि मंत्री ने अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों को एमएसपी पर खरीद का दिलाया भरोसा
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    दुनिया

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.