डेली संवाद, अमृतसर। Accident News: पंजाब के अमृतसर से दर्दनाक हादसा की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमृतसर (Amritsar) के अजनाला इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसजीपीसी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार टिप्पर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, परमजीत सिंह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव गग्गोमाहल के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रहे टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर गए और टिप्पर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के मामा जसवीर सिंह ने बताया कि परमजीत अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं—सुखमन (2 वर्ष) और किरत (4 वर्ष)। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में टिप्पर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।








