DIPS News: डिप्स: जहाँ शिक्षा सिर्फ पढ़ाई नहीं, एक जीवंत अनुभव है

Daily Samvad
3 Min Read
DIPS: Where education is not just academics, but a vibrant experience.
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: कभी सोचा है, अगर कक्षाएँ बोलने लगें, खेल के मैदान सपनों को दिशा देने लगें और हर दिन एक नई खोज बन जाए तो शिक्षा कैसी होगी। डिप्स में यही कल्पना हकीकत बनती है।

यहाँ ब्लैकबोर्ड अब केवल चॉक तक सीमित नहीं, बल्कि इंटरैक्टिव पैनल्स के माध्यम से ज्ञान जीवंत होकर बच्चों के सामने उतरता है। हर पाठ एक कहानी बन जाता है, हर विषय एक अनुभव। डिप्स की टीचिंग एनहांसमेंट मेथडोलॉजी बच्चों को रटने नहीं, बल्कि समझने, सोचने और खुद खोजने की आदत सिखाती है।

सीखना केवल कक्षा की चार दीवारों में नहीं होता

वर्कशॉप्स बच्चों को नई स्किल्स से जोड़ती हैं, वहीं एक्सकर्शन प्रोग्राम्स उन्हें किताबों से बाहर निकलकर दुनिया को समझने का मौका देते हैं। प्रकृति, विज्ञान, समाज, हर क्षेत्र को बच्चे अपने अनुभव से जान पाते हैं। खेल के मैदान डिप्स की धड़कन हैं। यहाँ स्पोर्ट्स सुविधाएँ केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की असली पाठशाला हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हर बच्चा यहाँ जीतना ही नहीं, हार से सीखना भी सीखता है। वर्ल्ड क्लास स्विमिंग पूल्स, टेनिस कोर्ट, वालीबॉल, शूटिंग रेंज, क्रिकेट ग्राउंडज़ आदि सुविधापूर्ण खेल के मैदान भविष्य के ओलंपियन तैयार करने की मंशा से बनाए गए हैं डिप्स का हर कोना वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित है। सुरक्षित वातावरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और समर्पित शिक्षकों की टीम, जो हर बच्चे को उसकी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संस्था की ऊर्जा को दिशा देने वाले दो प्रेरणास्रोत

सीएओ श्री रमनीक सिंह और सीएओ श्री जशन सिंह केवल प्रशासक नहीं, बल्कि वह धड़कन हैं जो डिप्स को गति देती है। उनकी युवा सोच, जुनून, अपनापन और जिम्मेदारी का अनूठा संगम संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है।

वे न केवल नेतृत्व करते हैं, बल्कि हर विद्यार्थी और शिक्षक के दिल से जुड़कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। डिप्स एक स्कूल नहीं, एक एहसास है जहाँ हर दिन एक नई शुरुआत है, हर बच्चा एक संभावना है और हर सपना उड़ान भरने के लिए तैयार है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *