Salman Khan: सादगी या स्टाइल? सलमान खान के फटे जूतों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Salman Khan अपनी भांजी Alizeh Agnihotri की डेब्यू फिल्म Farrey की स्क्रीनिंग पर पहुंचे, जहां उनका सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आया। लेकिन लोगों का ध्यान उनके लुक से ज्यादा उनके जूतों पर चला गया।

Daily Samvad
3 Min Read
Salman Khans Tattered Shoes Reveal Lakhs Luxury Secret
Highlights
  • फटे जूतों में दिखे Salman Khan
  • Salman के ‘फटे जूते’ निकले महंगे लग्जरी शूज
  • सादगी समझ बैठे थे फैंस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सादगी और स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपनी भांजी Alizeh Agnihotri की डेब्यू फिल्म Farrey की स्क्रीनिंग पर पहुंचे, जहां उनका सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आया। ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए सलमान हमेशा की तरह बेहद सहज और स्टाइलिश दिख रहे थे।

हालांकि, इस इवेंट से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो में सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म Tiger 3 की को-स्टार Katrina Kaif और एक पत्रकार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों का ध्यान उनके लुक से ज्यादा उनके जूतों पर चला गया।

फटे नहीं, ये ‘डिस्ट्रेस्ड’ लग्जरी शूज हैं

तस्वीर को गौर से देखने पर ऐसा लग रहा था कि सलमान खान के जूते आगे से फटे हुए हैं। जूतों का लेदर बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा था और उनमें एक बड़ा छेद भी नजर आ रहा था। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की और कहा कि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान खान बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं और फटे जूते पहनने में भी उन्हें कोई झिझक नहीं है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लेकिन जैसे-जैसे इस मामले ने तूल पकड़ा, वैसे-वैसे इसकी सच्चाई भी सामने आ गई। दरअसल, जिन जूतों को लोग फटा हुआ समझ रहे थे, वे असल में ‘डिस्ट्रेस्ड’ लुक वाले लग्जरी शूज हैं। फैशन की दुनिया में इन दिनों ऐसा ट्रेंड काफी लोकप्रिय है, जिसमें कपड़ों और जूतों को जानबूझकर पुराना या घिसा हुआ लुक दिया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इस तरह के जूतों की कीमत हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जूतों को लेकर दिलचस्प खुलासा

वहीं, सलमान खान के साथ काम कर चुके कलाकारों ने भी उनके जूतों को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। एक्ट्रेस Palak Tiwari और सिंगर-अभिनेता Jassie Gill के अनुसार, सलमान अक्सर अपने पुराने और घिसे हुए जूते पहनना पसंद करते हैं। उनकी मानें तो सलमान के लिए स्टाइल से ज्यादा कंफर्ट मायने रखता है, इसलिए वह उन्हीं जूतों को बार-बार पहनते हैं जिनमें उन्हें सबसे ज्यादा आराम मिलता है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सलमान खान का स्टाइल सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें उनकी पर्सनैलिटी और सहजता भी झलकती है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *