Dippa Dosanjh Passed Away: पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर, मशहूर गायक का हुआ निधन

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjabi Singer
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dippa Dosanjh Passed Away: पंजाबी संगीत जगत से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि 90 के दशक की मशहूर पंजाबी गायक का निधन हो गया है जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक 90 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक दीपा दोसांझ (Dippa Dosanjh) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से देश-विदेश में बसे उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

संगीत को एक नया आयाम दिया

दीपा ने अपनी अनूठी आवाज और गायन शैली से ब्रिटिश एशियाई संगीत को एक नया आयाम दिया। उनका सुपरहिट गाना “ढोला वे ढोला” आज भी हर पंजाबी शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शान माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मशहूर पंजाबी गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर गायत दीपा दोसांझ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ”आज पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले ‘दीपा दोसांझ’ लीजेंड… बहुत दुख लगा दीपा दोसांझ भाजी बारे सुन के।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukshinder Shinda (@sukshindershinda)

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *