डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: किसी भी संस्थान की असली पहचान उसकी दीवारों से नहीं, बल्कि वहां से निकले उन चेहरों से होती है जो समाज के कैनवास पर अपनी सफलता का रंग भरते हैं। डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस आज एक ऐसी ही गौरवमयी गाथा लिख रहा है, जहाँ इसके पूर्व छात्र देश की सरहदों से लेकर सात समंदर पार कॉर्पोरेट जगत के शिखर तक अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह ने बेहद गर्व के साथ अपने इन होनहारों की लंबी फेहरिस्त साझा की, जो आज ‘ब्रांड डिप्स’ परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ गुरतेज सिंह ‘चीफ नेवल ऑफिसर’ के रूप में देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वहीं रितिका बडाले ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में ‘डिप्टी डायरेक्टर’ के पद पर शिक्षा जगत को दिशा दे रही हैं। बैंकिंग और वित्त की दुनिया हो या न्याय का गलियारा, डिप्स के छात्र हर जगह अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। रोहित शर्मा बतौर मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक और चार्टर्ड अकाउंटेंट हरकीरत खुराना वित्तीय स्थिरता का आधार बन रहे हैं, तो वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट ऋषभ गुम्बर कानून की बारीकियों से न्याय सुनिश्चित कर रहे हैं।
डिजिटल युग में छात्र पीछे नहीं
एमडी तरविंदर सिंह ने आगे कहा कि आज के डिजिटल युग में भी हमारे छात्र पीछे नहीं हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस में सीनियर कंसल्टेंट जसकीरत कंवर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषभ जैसे युवा पेशेवर तकनीक की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं , वहीं राधिका बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर जिंदल यूनिवर्सिटी में डिप्स का परचम लहरा रही हैं। इतना ही नहीं, आसमान की ऊंचाइयों को छूती एयर होस्टेस हरप्रीत इस बात का प्रमाण हैं कि डिप्स में हर सपने को उड़ान मिलती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस अभूतपूर्व परिवर्तन और सफलता के पीछे की असली ताकत का जिक्र करते हुए एमडी तरविंदर सिंह ने सीएओ रमणीक सिंह और सीएओ जशन सिंह के विज़न की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों युवा नेतृत्वों के जुनून, कड़ी मेहनत और आधुनिक सोच ने डिप्स में शिक्षा के मायने बदल दिए हैं। आज यहाँ केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि ‘क्वालिटी एजुकेशन’ और ‘करियर शेपिंग’ का एक ऐसा हब तैयार किया गया है, जो छात्रों को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने के लिए तैयार करता है। डिप्स आज सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि भविष्य के लीडर्स तैयार करने वाली एक कर्मभूमि बन चुका है, जिसका हर छात्र अपनी सफलता से संस्थान और देश का मान बढ़ा रहा है।








