Fraud Travel Agent: पंजाब में युवक से विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

पठानकोट के भोआ हलके के गांव कोटली मुगलां के युवक अनमोल ने आरोप लगाया है कि उसे यूरोपियन देश में वर्क वीज़ा पर बाइक डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखा दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fraud
Highlights
  • विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का बढ़ता मामला
  • पठानकोट युवक अनमोल से 1.66 लाख की ठगी
  • वर्क वीज़ा का झांसा, असली में मिला बिजनेस वीज़ा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पठानकोट (Pathankot) के युवक से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। पठानकोट के भोआ हलके के गांव कोटली मुगलां के युवक अनमोल ने आरोप लगाया है कि उसे यूरोपियन देश में वर्क वीज़ा पर बाइक डिलीवरी का काम दिलाने के नाम पर गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखा दिया।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

एयरपोर्ट से भेजा वापिस

पीड़ित अनमोल ने कहा कि उसने 5.5 लाख रुपये खर्च कर एजेंट से वीज़ा दिलवाने की बात की थी। अनमोल 25 सितंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचा, लेकिन उसे वापस भेज दिया गया। इसके बाद एजेंट ने अगले दिन उसे जयपुर से जॉर्जिया भेजा, जहां से उसे डिपोर्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अनमोल ने एजेंट से पैसे वापस मांगे, तो 2.83 लाख रुपये लौटाए गए, लेकिन 1.66 लाख रुपये नहीं लौटाए। पुलिस जांच में पाया गया कि एजेंट ने वर्क वीज़ा के बजाय बिजनेस वीज़ा दिलाकर युवक को धोखा दिया। पुलिस ने अनमोल की शिकायत पर गुरदासपुर निवासी चरणजीत के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *