UP News: वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटी नाव; 10 पर्यटकों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वृंदावन में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक प्राइवेट नाव पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
Mathura Yamuna Boat Tragedy
Highlights
  • वृंदावन में बड़ा हादसा
  • लाइफ जैकेट की लापरवाही पड़ी भारी
  • 10 लोगों की डूबकर जान गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मथुरा। UP News: वृंदावन में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक प्राइवेट नाव पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों में एक पति-पत्नी और पिता-बेटी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी पर्यटक पंजाब से आए थे और बांके बिहारी क्लब के सदस्य थे।

जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, वृंदावन (Vrindavan) में यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी शामिल हुई।

Mathura Yamuna Boat Tragedy
Mathura Yamuna Boat Tragedy

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि पर्यटक दो नावों में सवार थे, जिनमें से एक नाव पलट गई। उस नाव में करीब 25 से 27 लोग सवार थे। अब तक 12 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 3 से 5 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव की क्षमता केवल 15 लोगों की थी, लेकिन उसमें अधिक लोगों को बैठाया गया। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। तेज हवा और नाव का पीपा पुल से टकराना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *