Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मथुरा में नाव पलटने से श्रद्धालुओं की मौत पर जताया गहरा दुख

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मथुरा के निकट यमुना नदी में जगराओं के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव के पलटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना ने एक आध्यात्मिक यात्रा को भयावह त्रासदी में बदल दिया, जिसने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया है।

Mathura Yamuna Boat Tragedy
Mathura Yamuna Boat Tragedy

एक संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जगराओं के 32 निवासियों को वृंदावन ले जा रही एक नाव मथुरा (Mathura) के पास यमुना नदी में पलट गई। इस दुखद हादसे में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मृत्यु हो गई।” उन्होंने आगे कहा, “राहत और बचाव कार्यों के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में हूं।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दुख प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों, उनके रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।”

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *