Asha Bhosle: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, कल अंतिम विदाई

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें शनिवार शाम को भर्ती कराया गया था।

Daily Samvad
2 Min Read
Highlights
  • संगीत जगत को बड़ा झटका:
  • 92 की उम्र में स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन
  • कल शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Asha Bhosle: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में रविवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें शनिवार शाम को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार, आशा भोसले कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ।

उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि अंतिम दर्शन के लिए लोग सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

singer Asha Bhosle passed away
singer Asha Bhosle passed away

12,000 से ज्यादा गाने गाए

आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके प्रसिद्ध गीतों में ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ शामिल हैं, जो आज भी बेहद लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वह प्रसिद्ध संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए गायन की दुनिया में कदम रखा और अमिट छाप छोड़ी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *