Punjab News: ग्रेनेड हमले में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भिंडी सैदा थाने में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Grenade Attack Case at PS Bhindi Saida
Highlights
  • फरीदकोट और अमृतसर पुलिस ने किया संयुक्त अभियान
  • 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल बरामद
  • जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना भिंडी सैदा पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के फरीदकोट और अमृतसर (Amritsar) ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भिंडी सैदा थाने में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के दौरान कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से दो पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं।

ISI के समर्थन से संचालित

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरीदकोट से बलजीत सिंह और प्रभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साजिश में अहम भूमिका निभा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दिशा दे रहा था। जानकारी के मुताबिक 29-30 मार्च 2026 की दरमियानी रात आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड हासिल किए, इलाके की रेकी की और फिर हमले को अंजाम दिया।

मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून, भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके पूरे तंत्र को उजागर करने में जुटी हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *