Punjab News: पंजाब में महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना को लेकर बड़ी खबर, रजिस्ट्रेशन में हुआ बदलाव

पंजाब (Punjab) में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना की रजिस्ट्रेशन तारीख
Highlights
  • रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से शुरू होगा
  • योजना की औपचारिक शुरुआत 14 अप्रैल को जालंधर में
  • शुरुआती चरण में 7 जिले शामिल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रजिस्ट्रेशन तारीख में बदलाव किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। पहले यह प्रक्रिया 13 अप्रैल, बैसाखी के दिन शुरू होनी थी, लेकिन विशेष विधानसभा सत्र के कारण तारीख में बदलाव किया गया है।

रैली के दौरान शुरुआत

सरकार की ओर से योजना की औपचारिक शुरुआत 14 अप्रैल को जालंधर के आदमपुर में आयोजित रैली के दौरान की जाएगी। प्रारंभिक चरण में सात जिलों—मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट—को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इनमें से अधिकांश जिले मालवा क्षेत्र के हैं, जबकि दो जिले दोआबा क्षेत्र से संबंधित हैं। इस योजना के तहत, सामान्य श्रेणी की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रु 1,000 और अनुसूचित जाति श्रेणी की महिलाओं को रु1,500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना की घोषणा 8 मार्च को बजट में की गई थी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *