Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट! दो लोग घायल, इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जिस घर में धमाका हुआ, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर से गैस निकलाने का काम किया जा रहा था।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Gas Cylinder Blast
Highlights
  • धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई
  • इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं
  • अवैध रूप से गैस सिलेंडर को रिफिल किया जा रहा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में आज श्याम नगर में अचानक हुए एक धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर को रिफिल किया जा रहा है। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।

जालंधर (Jalandhar) के पुलिस थाना-1 के अधीन आते श्याम नगर में अचानक धमाका हो गया। जिस घर से धमाका हुआ है, उसमें एक जख्मी युवक घर से निकलकर भाग रहा था। जबकि दूसरा वहीं जख्मी होकर गिर गया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिलेंडर से गैस निकलाने का काम

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जिस घर में धमाका हुआ, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर से गैस निकलाने का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फिलहाल पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के बयान पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ले में कोई ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद मौके पर उनकी टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *