डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में सरेआम युवक को किडनैप करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के थाना लांबड़ा के अंतर्गत चिट्टी मोड़ इलाके में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन वाहन में बैठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

तेजधार हथियारों से हमला
जानकारी के अनुसार, घटना के समय एक युवक और एक महिला सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक पजेरो गाड़ी वहां रुकी, जिसमें चार से पांच युवक सवार थे। आरोप है कि वे तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने युवक पर हमला कर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मंगलवार सुबह मोगा में पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी, सिकंदर, को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।









