Punjab News: पंजाब में बैसाखी पर हादसा, निशान साहिब का चोला बदलते समय सेवादार की मौत

लुधियाना के दुगरी रोड स्थित करतार नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बैसाखी पर निशान साहिब का चोला बदलने के दौरान क्रेन की लोहे की तार अचानक टूट गई, जिससे सेवादार मनिंदर सिंह करीब 60 फीट की ऊंचाई से सीधा फर्श पर आ गिरे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Died
Highlights
  • लुधियाना में बैसाखी पर हादसा
  • अचानक टूटी क्रेन की लोहे की तार
  • सेवादार 60 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में बैसाखी के मौके पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि निशान साहिब का चोला बदलते समय एक सेवादार की नीचे गिरने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के दुगरी रोड स्थित करतार नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बैसाखी पर निशान साहिब का चोला बदलने के दौरान क्रेन की लोहे की तार अचानक टूट गई, जिससे सेवादार मनिंदर सिंह करीब 60 फीट की ऊंचाई से सीधा फर्श पर आ गिरे।

लुधियाना में निशान साहिब का चोला बदलते समय सेवादार की मौत
लुधियाना में निशान साहिब का चोला बदलते समय सेवादार की मौत

चोला बदलने के दौरान हादसा

इस हादसे में मनिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मनिंदर सिंह पिछले 12 वर्षों से निशान साहिब की सेवा कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी, वह निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा करने के लिए क्रेन की मदद से ऊपर चढ़े थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी दौरान अचानक क्रेन का तार टूट गया और वह सीधे ज़मीन पर जा गिरे। इस घटना से वहाँ मौजूद सेवादारों और गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधन में हड़कंप मच गया; वे तुरंत ही उन्हें खून से लथपथ हालत में पास के एक अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *