Cow Dung Soup: ‘गोबर’ का सूप पी रहे हैं लोग, बिक रहा है महंगे दामों पर, जाने वजह

इस सूप के बड़े चाव से पीते हैं और रेस्टोरेंट में महंगे दाम चुकाकर इसका मजा लेते हैं। वियतनाम के कुछ पहाड़ी इलाकों और जनजातियों में इसे ‘cow dung soup’ या ‘poop juice soup’ के नाम से जाना जाता है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Cow Dung Soup
Highlights
  • अनोखा नाम, रोचक वास्तविकता
  • वियतनाम और फिलीपींस में लोकप्रिय
  • तीखा, खट्टा और कड़वा स्वाद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cow Dung Soup: दुनिया में कई अजीब-ओ-गजब व्यंजन हैं, लेकिन वियतनाम (Vietnam) और फिलीपींस (Philippines) का ‘गोबर का सूप’ सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। नाम सुनकर लगता है कि इसमें असली गोबर डाला जाता है, लेकिन असलियत इससे पूरी तरह अलग है।

लोग इस सूप के बड़े चाव से पीते हैं और रेस्टोरेंट में महंगे दाम चुकाकर इसका मजा लेते हैं। वियतनाम (Vietnam) के कुछ पहाड़ी इलाकों और जनजातियों में इसे ‘Cow Dung Soup’ या ‘Poop Juice Soup’ के नाम से जाना जाता है। फिलीपींस (Philippines) में इसी तरह का सूप ‘पापाइटान’ (Papaitan) के नाम से मशहूर है, जिसे गाय की पित्ताशय (Bile) से बनाया जाता है और लोकल लोग इसे ‘Cow Dung Soup’ भी कह देते हैं।

सूप बनाने की प्रक्रिया काफी खास

सूप बनाने की प्रक्रिया भी काफी खास है। सबसे पहले गाय की आंतों में भरा हरा घास निकाला जाता है और अच्छी तरह धोया जाता है। फिर इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, लेमनग्रास, मिर्च और अन्य मसाले मिलाकर घी या तेल में तड़का लगाया जाता है। कुछ जगहों पर नींबू का रस, हरी मिर्च और नमक भी डाला जाता है। इसे कई घंटे उबालने के बाद तैयार किया जाता है।

Cow Dung Soup
Cow Dung Soup

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस सूप का स्वाद तीखा, खट्टा और थोड़ा कड़वा होता है। वियतनाम (Vietnam) के पहाड़ी बाजारों जैसे होआंग सु फी मार्केट में यह डिश जनजातीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासकर सर्दियों में इसे पाचन के लिए अच्छा और शरीर को गर्म रखने वाला माना जाता है।

महंगे दामों पर बेचते रेस्टोरेंट

इस अनोखे व्यंजन ने स्थानीय लोगों की जुबान पर एक खास जगह बना ली है और विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एक उत्सुकता भरा अनुभव है। वहीं कुछ रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स इसे महंगे दामों पर बेचते हैं।

सर्दियों का फेवरेट डिश

कुछ रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स इसे महंगे दामों पर बेचते हैं। पर्यटक भी इसे ट्राई करते हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। फिलीपींस (Philippines) में पापाइटान सूप गाय की पित्ताशय, पेट के अंगों और लीवर से बनता है। इसका नाम ‘पापाइट’ रखा गया है जिसका मतलब कड़वाहट होता है। इसे सर्दियों का फेवरेट डिश माना जाता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *