Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरंभ

Muskaan Dogra
1 Min Read
इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरंभ
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 का भव्य आरंभ किया इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर शर्मिला नाकरा, सम्माननीय अतिथि डॉक्टर धीरज बनाती ने रिबन काटकर टूर्नामेंट आरंभ किया। शर्मिला नाकरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक मैच का दिन नहीं है बल्कि मेहनत ,जुनून और आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है।

फुटसल एक तेज गति वाला खेल है जो पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है इस सीजन में अंडर 14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर 17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है।मैच 16 तथा17 अप्रैल को खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव पालीवाल ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पांचों स्कूलों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *