Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, कानूनगो को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Vigilance Bureau Arrests Kanungo
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला एस.बी.एस. नगर की तहसील बलाचौर, सर्कल काठगढ़ में तैनात कानूनगो रमन कुमार को 33,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी एस.बी.एस. नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

Bribe
Bribe

80,000 रुपये रिश्वत की मांग की

शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि माननीय अदालत ने शिकायतकर्ता की जमीन की निशानदेही के आदेश दिए थे और यह कार्य आरोपी रमन कुमार को सौंपा गया था। शिकायतकर्ता के काम को जटिल बताते हुए आरोपी ने उससे 80,000 रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें से उसने शिकायतकर्ता से 33,000 रुपये (15,000 रुपये नकद और 18,000 रुपये ऑनलाइन/क्यूआर कोड के माध्यम से) रिश्वत के रूप में प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रिश्वत लेने के संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन लेन-देन के विवरण सहित अन्य संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *