Jalandhar News: जालंधर में ट्रेवल एजैंसी के दफ्तर में लूट, CCTV फुटेज आई सामने, देखें VIDEO

मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस के थाना-2 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जालंधर के वेस्ट क्षेत्र का रहने वाला है।

Daily Samvad
5 Min Read
Jalandhar Loot
Highlights
  • दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई
  • वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ में लूट
  • ऑफिस में एक महिला कर्मचारी मौजूद थी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक ट्रैवल एजेंसी के दफ्तर में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर करीब 1.8 लाख रुपये लूट लिए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित ‘वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ के कार्यालय में हुई। वारदात के समय ऑफिस में एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। दो युवक मुंह पर रुमाल बांधकर ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुए और टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे। शुरुआत में महिला कर्मचारी को उन पर कोई शक नहीं हुआ।

चेहरे पर रुमाल बांधा

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आरोपी काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठ जाता है और महिला से बातचीत करता है। इसी दौरान वह कैलकुलेटर पर कुछ करने का दिखावा करता है। थोड़ी देर बाद दूसरा युवक भी ऑफिस में प्रवेश करता है, जिसने सिर पर कैप और चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। वह पहले युवक के पीछे खड़ा होकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रखता रहता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फुटेज में यह भी दिख रहा है कि दोनों आरोपी कुछ समय तक सामान्य बातचीत करते हैं, जिससे किसी को भी उन पर शक न हो। महिला कर्मचारी भी अपने काम में व्यस्त रहती है और बीच-बीच में फोन पर बात करती नजर आती है। इसी बीच कुर्सी पर बैठा आरोपी अपने साथी को इशारा करता है और योजना के अनुसार दोनों हरकत में आ जाते हैं।

Jalandhar Loot News
Jalandhar Loot News

महिला का मुंह दबा लेता है

कुछ देर बाद पहला आरोपी काउंटर के अंदर की तरफ चला जाता है और महिला कर्मचारी के पीछे खड़ा हो जाता है। अचानक वह एक हाथ से महिला का मुंह दबा लेता है, जबकि दूसरे हाथ से गल्ले में रखी नकदी निकालने लगता है। महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी उसे कसकर पकड़े रखता है, जिससे वह शोर नहीं मचा पाती।

दूसरा आरोपी इस दौरान बाहर की ओर नजर रखता है, ताकि कोई अंदर न आ सके। जैसे ही पैसे निकाल लिए जाते हैं, दोनों बदमाश तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं। महिला कर्मचारी भी उनके पीछे भागती है और शोर मचाती है, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकलते हैं।

दोपहर के समय ऑफिस की रेकी

ट्रैवल एजेंसी के मालिक उपेंद्र राजधन ने बताया कि आरोपियों ने पहले दोपहर के समय ऑफिस की रेकी की थी। इसके बाद शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच वे दोबारा ऑफिस आए और टिकट की कीमत को लेकर बहस करने लगे। इसी दौरान उन्होंने मौका देखकर दराज में रखे करीब 1.8 लाख रुपये निकाल लिए।

मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस के थाना-2 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जालंधर के वेस्ट क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दोपहर करीब 3:30 बजे इलाके में घूमकर रेकी कर चुके थे और शाम करीब 6:22 बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *