डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज 15 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालंधर की ओर से प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन DAV College of engineering and technology, जालंधर (Jalandhar) में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी ( सह सरकार्यवाह ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का रहना हुआ।
डॉ कृष्ण गोपाल जी ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा में मुख्य पड़ाव जो रहे उनकी जानकारी दी। कृष्ण गोपाल जी ने कहा 100 वर्ष पूर्ण करना महत्व की बात नहीं है, जिस उद्देश्य को लेकर संघ कार्य शुरू हुआ है। उसे उद्देश्य की ओर हम कितना आगे बढ़े हैं, यह महत्व की बात है।

सबसे बड़े देशभक्तों में से एक
1925 में प्रारंभ हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आज देश भर में 90000 शाखाएं लगती हैं। संघ विचार से प्रेरित संगठनों ने भी समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। देश वर्ग में समाज के सहयोग से 1,50,000 सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। विद्या भारती के विद्यालयों से पढ़े हुए आज लगभग 1000 से अधिक छात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डॉ कृष्ण गोपाल ने बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि वह भारत के सबसे बड़े देशभक्तों में से एक थे, उनका भारत के प्रत्येक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है l भारतीय संविधान में भी डॉक्टर अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान है।
ये रहे उपस्थित
डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांत को शामिल किया, इसकी प्रेरणा उन्होंने स्वयं कहा है कि उनको गौतम बुद्ध के जीवन से मिली है ना की फ्रांस की क्रांति से। डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि अभी आवश्यकता है कि इन सिद्धांतों का हम पूरे मन से पालन करें और अपने आचरण में इसको लाएं।
इस अवसर पर श्रोताओं ने डॉ कृष्ण गोपाल जी से प्रश्न भी पूछे जिनका डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने विस्तार से उत्तर दिया। इस अवसर पर मंच पर नरेंद्र जैन जी विभाग संघ चालक एवं विजय गुलाटी जी महानगर संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी उपस्थित रहे।









