Firing in Punjab: पंजाब में वारदात से सनसनी, समझौते के बहाने बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां; युवक की मौत

Amritsar में देर रात हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Daily Samvad
4 Min Read
Amritsar Youth Shot Dead
Highlights
  • मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा
  • अमृतसर में सुलह कराने गए युवक की गोली मारकर हत्या
  • चार साथी भी घायल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतस​र। Firing in Punjab: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में देर रात हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

किसी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाया

मृतक की पहचान साबू उर्फ दलबीर सिंह के रूप में हुई है, जो सुल्तान विंड ड्रामा वाले बाजार का रहने वाला था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ लोग उसे घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि किसी विवाद को सुलझाने के लिए उसकी जरूरत है। लेकिन मौके पर पहुंचते ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि समझौते के नाम पर उनके भाई को साजिश के तहत बुलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही साबू वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल हुए अजमेर सिंह ने बताया कि यह वारदात रात करीब 11:30 बजे हुई। वह कुल पांच लोग थे, जो आपसी झगड़ा सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

Firing
Firing

6-7 लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू

अजमेर के मुताबिक, उन्हें लगा था कि मामला मामूली कहासुनी का है और बातचीत से हल निकल जाएगा, लेकिन वहां पहुंचते ही दूसरे पक्ष के 6-7 लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अजमेर सिंह ने बताया कि गोली उनके बाजू को छूते हुए निकल गई, जबकि अन्य साथियों को भी गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि इस पूरे विवाद की जड़ एक मामूली झगड़ा था, जो गाड़ी की रफ्तार को लेकर शुरू हुआ था। मृतक के साथी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, जिसे लेकर टोका-टोकी हुई और बात बढ़ गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी Balwinder Singh Aulakh ने बताया कि पुलिस (Police) सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *