Firing in Punjab: पंजाब में अस्पताल के बाहर चलीं गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

लुधियाना में मंगलवार तड़के सिविल अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग की घटना सामने आई।

Daily Samvad
1 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • लुधियाना में अस्पताल के बाहर गोलियां चलीं
  • युवक के पैर में लगी गोली
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Firing in Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में तड़के सिविल अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग की घटना सामने आई।

पुलिस (Police) के अनुसार घटना सुबह करीब 4:13 बजे की है। कोचर मार्केट के पास मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।

इस दौरान तीन लोग तेजधार हथियारों से घायल हो गए। घायल पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल जा रहा था, तभी दूसरे गुट ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। अस्पताल के पास एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायरिंग में धर्मेंद्र नामक युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *