Canada News: कनाडा में भारतीय युवक पर हमला, गाड़ियों को लगाई आग

कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी भारतीय समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Youth setting fire to the vehicle captured on CCTV
Highlights
  • कनाडा में अमृतसर के युवक की गाड़ियां फूंकी
  • CCTV में झुलसता दिखा हमलावर
  • दीवार पर लिखे ‘गो बैक’ के नारे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतस​र/ओंटारियो। Canada News: कनाडा के ओंटारियो से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी भारतीय समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। अमृतसर से संबंध रखने वाले एक युवक के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के अंदर मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की। इनमें से दो वाहनों में आग लगाने में वे सफल रहे, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

Go Back Slogans On Wall
Go Back Slogans On Wall

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

घटना का एक अहम पहलू यह भी है कि एक आरोपी आग लगाते समय खुद भी झुलसता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे पुलिस (Police) को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पीड़ित युवक पिछले करीब छह वर्षों से अपनी बहन के साथ इस घर में रह रहा था और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस घटना ने इलाके के लोगों को भी दहशत में डाल दिया है। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि हमलावरों ने घर की दीवार पर ‘Go Back’ जैसे नारे लिखे, जिससे यह आशंका गहरा गई है कि यह हमला नस्लीय या नफरत से प्रेरित हो सकता है।

‘Go Back’ जैसे नारे लिखे

पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *