डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में तबादलों (Transfer) का दौर लगातार जारी है इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के प्रवर्तन निदेशालय (ED) में एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पंजाब के बड़े राजनेताओं पर हालिया कार्रवाई के बीच हुए इस बड़े बदलाव ने विभाग के कामकाज को प्रभावित किया है।
चेन्नई किया तबादला
जालंधर जोन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, जॉइंट डायरेक्टर रवि तेवारी का तबादला चेन्नई कर दिया गया है। उनके जाने के बाद, उनके उत्तराधिकारी दिनेश पुरुचुरी फिलहाल दिल्ली से ही इस जोन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही मार्च के अंत तक कुल 12 अन्य स्टाफ सदस्यों को भी रिलीव कर दिया गया। इनमें कई असिस्टेंट डायरेक्टर शामिल हैं, जिन्हें बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और जम्मू जैसे शहरों में भेजा गया है। साथ ही, कम से कम पांच प्रवर्तन अधिकारियों (EO) का भी स्थानांतरण किया गया है।









