Germany Gurudwara Controversy: गुरुद्वारे में दो गुटों में हिंसक झड़प, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 घायल

जर्मनी (Germany) में गुरुद्वारे के दो गुटों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई सिख समुदाय के लोगों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Germany Gurudwara Controversy
Highlights
  • डुइसबर्ग गुरुद्वारे में गुटों के बीच हिंसक झड़प
  • कृपाण निकाला, कई सिखों की पगड़ी गिरी
  • 11 लोग घायल, बाहर संगत पर फायरिंग और स्प्रे हमला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जर्मनी। Germany Gurudwara Controversy: जर्मनी (Germany) के डुइसबर्ग शहर में एक गुरुद्वारे के अंदर रविवार को हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। घटना गुरुद्वारे की मैनेजमेंट बदलने और आर्थिक हिसाब-किताब को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

जानकारी के अनुसार जर्मनी (Germany) में गुरुद्वारे के दो गुटों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई सिख समुदाय के लोगों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरुद्वारे के अंदर दो गुट आपस में लड़ते नजर आए।

आंखों में स्प्रे मारा

वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए कृपाण निकाल लिया। घटना के दौरान कुछ लोगों ने गुरुद्वारे के बाहर खड़ी संगत पर फायरिंग की और आंखों में स्प्रे भी मारा, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Germany Gurudwara Controversy
Germany Gurudwara Controversy

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वीडियो को बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में झड़प की पूरी स्थिति और दोनों गुटों के बीच हुई हिंसा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इस झड़प के कारण कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने तैनाती बढ़ाई

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जर्मन पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जर्मन पुलिस ने वहां तैनाती बढ़ाई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय सिख समुदाय के नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की है और विवाद सुलझाने के लिए मैनेजमेंट के साथ बातचीत शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *